नपा उपाध्यक्ष और कर्मचारी विवाद में शिकायती आवेदनों की जाँच के बाद करेगी पुलिस आगे की करवाई।

 नपा उपाध्यक्ष और कर्मचारी विवाद में शिकायती आवेदनों की जाँच के बाद करेगी पुलिस आगे की करवाई।
मुलताई। (अक्षय सोनी/राकेश अग्रवाल की रिपोर्ट)
नगर पालिका उपाध्यक्ष और कर्मचारी के बिच हुए विवाद में पुलिस दोनों पक्षों के आवेदनों की जाँच के बाद आगे की करवाई करेगी। फ़िलहाल दोनों पक्षो की लिखित शिकायत पुलिस द्वारा ली गई है। उप निरीक्षक ए आर खान ने बताया की शिकायतें आई है जिस पर दोनों पक्षो को बुलाकर बयान लिए जाएंगे उसके बाद ही आगे की करवाई की जाएगी। शनिवार सुबह नपा उपाध्यक्ष एवम् भाजपा महिला मोर्चा जिलाध्यक्ष रेखा शिवहरे तथा नपाकर्मी अर्जुन पिपले के बिच नल फिटिंग को लेकर फोन पर बहस हो गई थी जिसके बाद अर्जुन ने जहाँ रेखा शिवहरे पर जातिसूचक शब्दों का प्रयोग करते हुए अभद्र व्यवहार की लिखित शिकायत थाने में करते हुए नपकर्मियों के साथ SDM शाह को ज्ञापन सौपकर कार्रवाई की मांग की गई थी वहीँ रेखा शिवहरे द्वारा भी अर्जुन की लिखित शिकायत थाने में की गई। पुलिस के अनुसार अभी FIR दर्ज नही की गई है। पुरे मामले में दोनों पक्षों की नजर करवाई पर टिकी हुई है।

 

Source : राकेश अग्रवाल

14 + 11 =

Name: धीरज मिश्रा (संपादक)

M.No.: +91-96448-06360

Email: [email protected]